.
.
madhya pradesh indore bjp mla akash vijayvargiya beats indore nagar nigam officials with cricket bat
हमारे काम का तरीका आवेदन, निवेदन और दनादन वाला, नहीं मिली जमानत भेजे गए जेल,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मध्य प्रदेश : बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय विवादों में घिर गए हैं / आकाश ने एक जर्जर मकान को तोड़ने आई नगर निगम की टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों से क्रिकेट बैट से मारपीट की है / आकाश का आरोप है कि मंत्री सज्जन वर्मा के इशारे पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की जा रही थी /
.
नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड इलाके में जर्जर मकान तोड़ने पहुंची थी / लोग इसका विरोध कर रहे थे / उसी दौरान आकाश भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे / उन्होंने खुलेआम अधिकारियों को अतिक्रमण ना हटाने की चेतावनी दी /
.
बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थक भी गुंडागर्दी कर रहे थे / उन्होंने नगर निगम की जेसीबी मशीन की चाभी निकाल ली / आकाश विजयवर्गीय और निगम अधिकारियों के बीच इस दौरान तीखी बहस हुई / वज जेसीबी मशीन पर चढ़ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे /

आकाश विजयवर्गीय यहीं नहीं रुके / उन्होंने क्रिकेट बैट हाथ में उठा लिया और नगर-निगम की टीम में शामिल कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया / पूरे इलाके में ज़बरदस्त हंगामा हो गया / आकाश देर तक पुलिस और नगर-निगम के स्टाफ से भिड़ते रहे /
.
आकाश ने नगर निगम टीम पर आरोप लगते हुए कहा कि नगर-निगम की टीम आज जब बीजेपी कार्यकर्ता भेरूलाल नाम के शख़्स का मकान गिराने पहुंची थी तो मकान तोड़ने की आड़ में निगम के कर्मचारी परिवार की महिलाओं से गलत व्यवहार कर रहे थे / उन्होंने कहा कि नगर निगम को कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर आना चाहिए था /
#WATCH Madhya Pradesh: Akash Vijayvargiya, BJP MLA and son of senior BJP leader Kailash Vijayvargiya, thrashes a Municipal Corporation officer with a cricket bat, in Indore. The officers were in the area for an anti-encroachment drive. pic.twitter.com/AG4MfP6xu0
— ANI (@ANI) June 26, 2019
मामले के तूल पकड़ने पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘ये तो सिर्फ शुरुआत है, हम लोग गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे / हमारे काम करने का तरीका आवेदन, निवेदन और फिर दनादन है /
.
वहीं दूसरी और बीजेपी विधायक और समर्थकों की गुंडागर्दी से निगम के कर्मचारी भी आक्रोशित हो गए है / कर्मचारी नेता उमाकांत काले ने मोर्चा संभाल लिया और और निगम में सभी विभागों का काम बंद करवा दिया है /
.
मामले के तूल पकड़ने पर विधायक आकाश विजयवर्गीय एमजी रोड थाना पहुंच गए / यहां भी उनके समर्थकों ने हंगामा किया और नारेबाज़ी शुरू कर दी / खबर मिलते ही बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के खास रमेश मेंदोला भी थाने पहुंच गए, लेकिन इंदौर नगर निगम कर्मचारी को सरेआम क्रिकेट बैट से पीटने के आरोपी बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को कोर्ट ने ज़मानत नहीं दी और अदालत ने उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है / उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 294, 506, 147 और 148 के तहत चार्ज लगाए गए हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
madhya pradesh indore bjp mla akash vijayvargiya beats indore nagar nigam officials with cricket bat






































