.
.
haryana faridabad family refused to accept dead body of vikas chaudhary
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फरीदाबाद : देश की राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई / पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर शव को पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया था / शव को पोस्टमार्टम होने के बाद जब उसे परिजनों को सौंपा गया तो उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया /
.
.
विकास चौधरी के परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी पर सरकार से आश्वासन न आने से नाराज हैं / वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद में जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की / बता दें कि इस हत्या पर प्रदेश के साथ देश की सियासत भी गर्म हो गई है, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस हत्याकांड की जानकारी ही नहीं है / सीएम ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस हत्याकांड के संबंध में कोई जानकारी नहीं है इसलिए वह इस संबंध में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं /
.
.
आपको बता दे कि फरीदाबाद में आज सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी / बदमाशों ने जब इस वारदात को अंजाम दिया उस समय विकास एक्सरसाइज करने के लिए जिम पहुंचे थे और अपनी गाड़ी से निकलने वाले थे / इस दौरान अचानक दो हमलावर आए और विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी / विकास को 10 गोलियां लगीं /
.
.
इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को स्थानीय लोगों की मदद से पास ही स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया / जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, फ़िलहाल पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
haryana faridabad family refused to accept dead body of vikas chaudhary






































