.
.
PTB Big Accident News jammu Kashmir 11 dead in mughal road accident in shopian
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ रिपोर्ट (अनिल भारद्वाज) जम्मू : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुगल रोड पर आज एक भीषण हादसा हो जाने का दुःखद समाचार मिला है / जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में छात्रों से भरा एक ट्रेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा / इसमें नौ छात्राओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं /
.
.
इस भयानक हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया / अतिरिक्त उपायुक्त शोपियां मोहम्मद सलीम मलिक ने 11 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की और सात अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी दी, जिन्हें एसएमएचएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया था /
.
.
आपको बता दे कि पिछले साल अगस्त के महीने में जम्मू-कश्मीर में ऐसा ही भीषण हादसा हुआ था / इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे / माछिल में तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन दूल क्षेत्र में एक गहरी खाई में जा गिरा था /
.
.
वहीं इससे पहले तेलगांना के कामारेड्डी के पास आज सुबह कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों को मौत हो गई थी / नागपुर-हैदराबाद हाइवे पर हुए हादसे में ट्रक में आग लग गई, जबकि कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई / इस हादसे में 2 लोग घायल भी हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News jammu Kashmir 11 dead in mughal road accident in shopian






































