.
delhi university srcc college man thief enters in girls hostel in disguise
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली विश्व विद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रावास में चोरी की घटना सामने आई है जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है / दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है / यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है और आप भी पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे /
..
पुलिस के अनुसार सोमवार को श्रीराम कॉलेज के बीकॉम आनर्स की छात्रा ने शिकायत दी है कि बीते 12 सितंबर को छात्रावास में उसके कमरे में रखे करीब 2 हजार रुपये और डेबिट कार्ड किसी ने चुरा लिए / उसके कमरे में दूसरी छात्रा के रखे करीब 1 हजार रुपये भी चुरा लिए /
.कुछ ही देर बाद जब दोनों को चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराने के लिए संबंधित बैंक की हेल्पलाइन पर शिकायत भी की, लेकिन तब तक उसके बैंक खाते से करीब 45 हजार रुपये निकाले जा चुके थे / इसकी जानकारी छात्रा को उसके पिता से मिली जब कैश निकाले जाने की सूचना उन्हें मोबाइल पर एक मैसेज के जरिए प्राप्त हुई थी / छात्रा की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क साधा /
.बताया जा रहा है कि प्रबंधन से बातचीत के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने छात्रावास का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उन्हें एक छात्रा कमरे में अंदर जाती दिखाई दे रही थी / जब जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज से जो खुलासे हुए उससे पुलिस भी दंग रह गई / जांच के दौरान उन्हें पता चला कि कोई पुरुष महिला बनकर आता था और छात्रावास में चोरी करता था / इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi university srcc college man thief enters in girls hostel in disguise



































