.
KMV Grand event organized on the occasion of Republic Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र प्रेम से सरोबार रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया / जैंडर जस्टिस एवं इक्वैलिटी द्वारा न्याय और समानता पर आधारित समाज के निर्माण की भावना को समर्पित गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुई /
.विद्यालय के मुख्य ग्राऊंड में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले प्राचार्या जी भारत की आन-बान शान के प्रतीक तिरंगे को फहरा कर ध्वजारोहण की रस्म अदा की / इस अवसर पर उपस्थित समूह स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया / संगीत विभाग के प्राध्यापकों श्रीमति नीरु एवं श्रीमति दलेर कौर के साथ विद्यालय की छात्राओं ने छोड़ो कल की बातें गीत गाकर आगे बढऩे का संदेश दिया / फिजिकल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. गोपी शर्मा ने संगीत विभाग के प्राध्यापकों श्रीमति पूनम शर्मा तथा श्रीमति ऋतु के साथ सितार पर वंदे मातरम की लचात्मक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुगध किया /

फैशन डिजाइनिंग एवं कॉस्मोटॉलिजी विभाग के द्वारा तिरंगे के रंगों एवं उनमें निहित सांस्कृतिक भावना को आधार बनाकर तैयार किए गए फैशन शो को छात्राओं ने बहुत ही कलात्मक एवं भावप्रवण ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया / भारत की सांस्कृतिक भिन्नता की खूबसूरती को उजागर करते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात की नृत्य शैलियों का डांस फ्यूजन भी छात्राओं ने प्रस्तुत किया /
..
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्या जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की सवैधानिक अस्मिता को समर्पित राष्ट्रीय पर्व है / यह इस बात को याद करने का दिन है कि हमारे जिन स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, नेताओं और सविधान निर्माताओं के प्रयत्नों से जो आजादी और अधिकार मिले हैं हम उनका सम्मान करें और देश तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सहायक हों /
.देश की आजादी के संघर्ष में के.एम.वी. के ऐतिहासिक योगदान को संस्था के साथ देश की धरोहर बताते हुए कहा कि मुझे आशा है कि इस राष्ट्रभक्त संस्था की पुनीत एवं शक्तिशाली विरासत की छांव में शिक्षा ग्रहण करने वाली के.एम.वी. छात्राएं सिर्फ अपने लिए न्याय और समानता को हासिल करने के साथ-साथ भेदभाव रहित स्वस्थ, स्वच्छ, सशक्त समाज के निर्माण में भी अपनी भूमिका को प्रतिबद्धता से निभाएंगी / अंत में प्राचार्या जी ने कार्यक्रम के आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Grand event organized on the occasion of Republic Day




































