PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

घर में लगी भीषण आग, 5 लाख की नकदी समेत सारा सामान जलकर राख

including cash worth Rs 5 lakh were burnt to ashes due to fire in Patiala house

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के जिला पटियाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते गुरु नानक नगर की गली नंबर 18 में आज यानि सोमवार को एक व्यक्ति के घर में देखते ही देखते अचानक आग लग गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर में रखी नकदी भी आग की चपेट में आ गई।

.

.

इस पुरे मामले संबंधी अधिक जानकारी देते हुए घर के मालिक विशाल ने बताया कि आग दोपहर करीब 1 बजे लगी। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा सामान, टीवी व कीमती उपकरण भी जलकर राख हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

.

.

वहीं विशाल के अनुसार, घर में करीब पांच लाख रुपए की नकदी भी रखी हुई थी, जोकि आग की चपेट में जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों का कहना ही था कि आग पर पूरी तरह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा काबू पाने व उसके बाद जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : 4 साल के मासूम को अपहरण के बाद बेचने की थी तैयारी, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : मजदूर की कुछ घंटों में निकली 3 करोड़ की लॉटरी, खेत में मजदूरी करके पाल रहा था परिवार

.

यह भी पढ़ें : Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत ने जीते दो और पदक