PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के गढ़ा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में बीते दिन यानि गुरुवार सुबह के समय एक युवक पर कुछ युवकों ने लात-घूंसों और किरपाण से हमला कर दिया। गली में युवक को घेरकर पीटा जा रहा था, तभी पास मौजूद एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा। कुत्ते के बीच में आने से हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हो गए और युवक की जान बच गई।
. .पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV में दिखाई दे रहा है कि एक युवक को अकेला देखकर कई नौजवान उस पर धावा बोल देते हैं। नौजवान उसे लात-घूंसों से पीटते हैं। एक हमलावर हाथ में किरपाण लेकर वापस आता है और उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगता है। जब युवक को मारा जा रहा था, तब पास मौजूद एक कुत्ते ने उसकी जान बचाने के लिए हमलावर पर छलांग लगा दी।
. .कुत्ते ने हमलावर को उलझाए रखा और उसे पीछे हटने पर मजबूर किया। कुत्ते के लगातार भौंकने और हमला करने के कारण हमलावर घबरा गया। खुद का बचाव करते हुए वह किरपाण लहराते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए
.यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत
.नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ADCP-2 माध्वी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत BNS की धारा 108 सहित सख्त धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
.यह भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका






























