PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

sharp drop in gold and silver prices crashes today

PTB Business न्यूज़ मुंबई : वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच भारतीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों ही कीमती धातुओं में करीब 1.10 प्रतिशत तक की कमजोरी देखने को मिली, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें स्क्रीन पर टिक गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट

.

.

अपनी पिछली क्लोजिंग 1,52,341 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,571 रुपये (1.03 प्रतिशत) की तेज गिरावट के साथ 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। हालांकि, निचले स्तरों पर हल्की रिकवरी देखने को मिली और सुबह 9:48 बजे तक यह 867 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,51,474 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के शुरुआती सत्र में सोने ने 1,50,695 रुपये का निचला स्तर और 1,51,483 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ।

.

.

सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी की कीमतों में भी तेज बिकवाली हावी रही। एमसीएक्स पर चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,34,099 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,530 रुपये (1.08 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 2,31,569 रुपये प्रति किलो पर खुला। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,30,270 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर और 2,32,096 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर देखा।

.

यह भी पढ़ें : Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा

.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बुलियन पैक लाल निशान में फिसलता नजर आया। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,350 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी में 1.99 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 63.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव गहराने के बाद अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती ने बुलियन पर दबाव बढ़ा दिया है।

.

यह भी पढ़ें : IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय

प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाला डॉलर इंडेक्स चढ़कर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 99.12 पर पहुंच गया है। इसके अलावा, अमेरिका में आज देर शाम जारी होने वाले अहम महंगाई आंकड़ों से पहले निवेशक काफी सतर्क हैं, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर रुख और सोने-चांदी की आगे की चाल तय होगी।