.
pitbul dog attack child in purian mohalla jalandhar city punjab
सारी घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, बच्चा अस्पताल में भर्ती,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते पुरिया मोहल्ले में पिटबुल कुत्ते ने ट्यूशन से लौट रहे 12 साल के बच्चे पर अचानक हमला कर उसे दबोच लिया / आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखते हुए तुरंत बच्चे को बचाने के लिए पिटबुल पर कई तरह की चीजों से वार किये, लेकिन उसने बच्चे को नहीं छोड़ा / करीब 15 मिनट की जद्दोजहद के बाद बच्चे को बचाया जा सका /
.जानकारी के अनुसार बच्चा रेलवे रोड निवासी लक्ष्य उप्पल पुत्र बोहित उप्पल है / बीती शाम को छह बजे के करीब यह घटना जब घटी तो यह सारी पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई / घटना के बाद बच्चे को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया /
.सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक ट्यूशन से घर लौट रहा लक्ष्य अपनी साइकिल पर पुरिया मोहल्ले की गली से गुजर रहा था / इसी बीच गली में एक घर से अचानक बाहर निकले पिटबुल ने उसकी टांग पकड़ ली / लक्ष्य ने अपनी टांग से जोर से कुत्ते को धकेल अपने आप को उसके शिकंजे से बचाया / इसी बीच कुत्ते ने साइकिल की दूसरी तरफ आकर लक्ष्य की दाहिनी टांग को दबोच लिया /
.लक्ष्य की चीखें सुनकर राहगीर तुरंत उसे बचाने के लिए पहुंचे / लोगों को जो मिला उससे उन्होंने पिटबुल पर वार करने शुरू कर दिए, लेकिन वह अपना जबड़ा खोलने के लिए तैयार नहीं था / लोग जितना वार कर रहे थे पिटबुल की जबड़े की पकड़ लक्ष्य की टांग पर उतनी बढ़ती जा रही थी / इस बीच लक्ष्य ने हिम्मत दिखाते हुए अपने दोनों हाथ पिटबुल के मुंह पर डाल कर उसका जबड़ा खोला और उससे अपने आप को बचाया /
.वहीं अस्पताल के डाक्टरों का कहना है की पिटबुल के हमले के बाद लक्ष्य का उपचार किया जा रहा है / डाक्टरों ने यह भी बताया कि बच्चे की दोनों टांगों पर कुत्ते के काटने के घाव हैं, लेकिन दाहिनी टांग के जख्म काफी गहरे हैं / फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार है और हादसे के बाद बच्चे में जो डर पैदा हुआ था वह अब खत्म हो गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pitbul dog attack child in purian mohalla jalandhar city punjab




































