PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

जिलाधीश ने नई दाना मंडी का दौरा कर धान खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा,

DC Jalandhar Ghanshyam thori visits new grain market in city to oversee the paddy Procuremnt Jalandhar Punjab

DC Jalandhar Ghanshyam thori visits new grain market in city to oversee the paddy Procuremnt Jalandhar Punjab

पंजाब सरकार धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध,
 
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने कहा है कि पंजाब सरकार किसानों की सुविधा के लिए मौजूदा सीजन में धान की सुचारू और निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है / बुधवार को शहर की नई दाना मंडी में खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी कमिशनर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से धान के एक-एक दाने की निर्विघ्न खरीद व लिफ्टिंग की जायेगी /

.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से अनाज मंडियों में से किसानों की फ़सल की सुचारू और निर्विघ्न ढंग के साथ लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं / थोरी ने कहा कि किसानों को अपनी फ़सल बेचने में किसी किस्म की दिक्कत पेश नहीं आने दी जायेगी /

.

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि खरीद के अलावा अनाज की ढुलाई और भंडारण के लिए भी उपयुक्त व्यवस्था की गई है / उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसियां संबंधित एजेंसियों को खरीद के अलॉट किये गए शेयर मुताबिक धान की खरीद करें व साथ-साथ लिफ्टिंग सुनिश्चित करें /

DC Jalandhar Ghanshyam thori visits new grain market in city to oversee the paddy Procuremnt Jalandhar Punjab

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रत्येक खरीद केंद्र में आधिकारियों को बिजली, किसानों के लिए शैड्स, पीने वाले पानी की स्पलाई और गेहूं की गुणवत्ता की जांच के लिए आवश्यक उपकरणों समेत तमाम ज़रुरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं /

उन्होंने कहा कि आधिकारियों को पंजाब सरकार की तरफ से जारी सुरक्षा सावधानियों का प्रमुखता से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं ताकि पूरी खरीद प्रक्रिया के दौरान कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें /

.

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 9396 मीट्रिक टन धान की आमद मंडियों में हो चुकी है, जिस में से खरीद एजेंसियाँ की तरफ से 8834 मीटरिक टन की खरीद की गई है / जिले में धान की खरीद व लिफ्टिंग के लिए 149 मंडियां-खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं /

.

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें खरीद में कोई दिक्कत आती है तो वह प्रशासन की तरफ से स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 01815019252 पर संपर्क कर सकते हैं / इस मौके पर एसडीएम राहुल सिंधू, डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर नरिंदर सिंह, जिला मंडी अधिकारी मुकेश कैले व अन्य अधिकारी मौजूद थे /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

DC Jalandhar Ghanshyam thori visits new grain market in city to oversee the paddy Procuremnt Jalandhar Punjab

Latest News