congress protest against hathras gang rape case in lucknow Congress party on northern roads in UP over Hathras rape case Police lathi-charged, state president arrested
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लखनऊ : लखनऊ के हाथरस में हुए दुष्कर्म कांड की आग पीड़ित लड़की की मौत के बाद भड़क गई है / जिसको लेकर अब कांग्रेस पार्टी के कई नेता प्रदेश भर में प्रदर्शन करने लगे हैं और सीएम योगी को निशाना बनाकर उन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं /
.इस दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश की / उन्हें रोकने लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा / पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया / कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी इस्तीफा दो के नारे लगा रहे थे /
.इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया / इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की भी हुई / वहीं हाथरस दुष्कर्म कांड में पुलिस प्रशासन पर संवेदनहीनता दिखाने और मनमानी करने के आरोप भी कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए /
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने बिना परिवार की मर्जी के पीड़िता के शव का मंगलवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया / वहीं आज सुबह कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि रात को ढाई बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन हाथरस की पीड़िता का उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जबरन अंतिम संस्कार कर दिया /
.जब वह जीवित थी तो सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी / जब उस पर हमला हुआ तो सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया / उन्होंने आगे ट्वीट किया कि पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया / यह घोर अमानवीयता है / आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया / अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगना अत्याचार किया /
.वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोल बाला है / हालांकि, प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आदेश दिया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
congress protest against hathras gang rape case in lucknow Congress party on northern roads in UP over Hathras rape case Police lathi-charged, state president arrested




































