PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

चर्च में महिला का यौन उत्पीड़न, पांच पादरी निलंबित, 

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Sexual harassment of women in church, suspended five pastors,
PTB Big Crime News
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ केरल : केरला के एक क्रिश्चियन चर्च ने अपने पांच पादरियों को निलंबित कर दिया गया है / उन पर आरोप है कि उन्होंने एक शादीशुदा महिला का कथित यौन उत्पीड़न किया है / यह घटना तब सामने आई जब कोट्टायम जिले के थिरुवल्ला में रहने वाले महिला के पति ने इसकी शिकायत मलनकरा के ऑर्थोडॉक्स चर्च में की / उसने बताया कि उनकी पत्नी द्वारा एक पादरी के सामने की गई स्वीकारोक्ति का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया गया, जबकि चर्च के कानून के तहत उन बातों को गुप्त रखना चाहिए था /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

चर्च के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पादरियों को निलंबित करके जांच के आदेश दे दिए गए हैं लेकिन उन पादरियों के नाम बताने से साफ मना कर दिया / पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है चूंकि आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं मिली है / चर्च के सूत्रों के अनुसार तीन पादरी थिरुवला के निरानाम धर्म प्रांत के हैं और एक दिल्ली तथा एक थुमपामोन धर्मप्रांत का है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

वहीं पीड़िता के पति का कहना है कि दूसरे पादरी ने इसकी सूचना अपने साथी पादरियों को दी जिन्होंने उसकी पत्नी का कथित तौर पर शोषण करना शुरू कर दिया / ऑडियो क्लिप में उसने सभी पादरियों को पद से हटाने की मांग की है और कहा कि वह पत्नी को और बेइज्जती से बचाने के लिए उसकी पहचान को सार्वजनिक तौर पर उजागर नहीं करना चाहता /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

चर्च के प्रवक्ता का कहना है कि कुछ आरोप बहुत पुराने हैं जिनकी पुष्टि करने के लिए एक गहन जांच की जाएगी / उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं तो चर्च इसकी शिकायत पुलिस में करेगी /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].
Sexual harassment of women in church, suspended five pastors,

Latest News