PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रॉक्टर से लेकर डीन तक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

University students beaten from Proctor to Dean ran them

कुलपति की गाड़ी पर किया पथराव, कई शिक्षकों को आई चोटें, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लखनऊ यूनिवर्सिटी में बुधवार को बाहरी लोगों और पूर्व छात्रों ने जमकर हंगामा काटा / इस दौरान इन्होंने प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, डीन सीडीसी की जमकर पिटाई कर दी / ये सभी घायल हो गए हैं / वहीं कुलपति की गाड़ी पर भी पथराव की खबर है / उधर इस बवाल के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है / इसी के साथ यूनिवर्सिटी में चल रही दाखिले की काउंसलिंग भी ठप हो गई है / मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

खुद लखनऊ यूनिवर्सिटी की तरफ से ट्वीट कर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को इस हमले की जानकारी दी गई है / इसमें कहा गया है कि लखनऊ यूनिवर्सिटी के टीचरों पर कैंपस के अंदर असामाजिक तत्वों और बाहरी लोगों द्वारा बुरी तरह हमला किया गया है / इस हमले में प्रॉक्टर और उनकी टीम, डीएसडब्ल्यू, डीन सीडीसी घायल हो गए हैं / पुलिस बिलकुल सहयोग नहीं कर रही है / टीचरों ने एडमीशन काउंसिलिं​ग रोक दी है / यूनिवर्सिटी अगले आदेशों तक बंद कर दी गई है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

उधर घटना के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी में कई थानों की फ़ोर्स तैनात कर दी गई है / पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है / भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व छात्रों को भी पुलिस ने भगाया / मामले में कुलपति प्रो.एसपी सिंह ने कहा कि उन पर भी बाहरी लोगों ने हमला किया है /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

कुलपति की गाड़ी पर पथराव किया गया / कई शिक्षकों को चोटें आई हैं / प्रशासन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक हालात नहीं सुधरते विश्वविद्यालय बंद रहेगा / वहीं दूसरी तरफ आरोपियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन झूठे आरोप लगा रहा है / आरोपियों ने उल्टा प्रॉक्टर प्रो. विनोद सिंह पर बदसलूकी का आरोप लगाया है /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

University students beaten from Proctor to Dean ran them

Latest News