PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ी ख़बर, पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए स्कूलों के लिए नए आदेश,

punjab school education department issued new orders for schools Jalandhar PTB News

PTB News शिक्षा : स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशक ने पंजाब के समूह सरकारी, मान्यता प्राप्त, एडिड और प्राइवेट स्कूलों के प्रमुखों और राज्य के समूह जिला शिक्षा अधिकारियों को 6 फरवरी के दिन एक पत्र जारी करते हुए पंजाब में 6वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूलों को कोविड-19 संबंधी नियमों की पालना करते हुए खोलने के आदेश दिए थे।

उक्त पत्र में निर्देशक स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समूह स्कूल प्रमुखों को स्पष्ट तौर पर लिखा है कि दिव्यांग कर्मचारियों और गर्भवती महिलाओं को स्कूल/दफ्तर में उपस्थिति से छूट दी गई है। इसके साथ ही वह अपना काम घर से ही करेंगे लेकिन राज्य के कई सरकारी स्कूलों और अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल/हैड मास्टर या स्कूल इंचार्ज दिव्यांगों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को स्कूल आने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

इस पर कनफेडरेशन आफ चैलेंज पर्सन पंजाब के राज्य प्रधान सतीश गोयल और जनरल सचिव विवेक चौधरी ने सख्त नोटिस लेते हुए संबंधित विभाग के निर्देशक को उनके ही आदेश सख्ती के साथ लागू करने संबंधी मांग की है। इस संबंध में जब स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।

उधर, जिला शिक्षा अधिकारी मालेरकोटला सन्दीप कुमार शर्मा ने कहा कि यह पत्र राज्य के समूह सरकारी, मान्यता प्राप्त, प्राइवेट एडिड और प्राइवेट स्कूलों पर लागू है। विभाग की तरफ से दिव्यांग कर्मचारियों (टीचिंग और नॉन-टीटिंग) और गर्भवती कर्मचारियों को स्कूल/दफ्तर जाने से छूट दी गई है। ऐसे कर्मचारी अपना सारा काम घर से ही निपटाएंगे। यदि कोई स्कूल प्रमुख दिव्यांग या गर्भवती कर्मचारियों को स्कूल/दफ्तर में आने के लिए मजबूर करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।