PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

जालंधर के सोढल सड़क मार्ग पर सरेराह हुई फायरिंग, पुलिस ने CCTV कैमरे की मदद से किया एक को गिरफ्तार,

jalandhar late night at sodal road after watching the cctv footage police nabbed one culprit

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में सत्ता परिवर्तन के बाद बेशक दूसरे विभाग सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पुलिस की शिकंजा अभी तक अपराधियों पर नहीं कसा है। शहर में दिन प्रतिदिन अराजक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। अभी तीन दिन पहले सोढ़ल रोड पर ही चंदन नगर ब्रिज के पास हुई फायरिंग का मामला सुलटा भी नहीं था कि नया मामला सामने आ गया है। नवरात्र के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में चल रहे मेले को देखकर लौट रहे एक युवक ने देर रात सोढल के पास हवाई फायर किए।

क्षेत्र में गोलियां चलती देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने आते ही इलाके में जहां गोलियां चलीं, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने रात को ही फुटेज खंगालने के बाद पता लगा लिया कि गोलियां अशोक विहार के रितिक ने चलाई हैं। पुलिस ने तुरंत छापामारी करके रितिक को काबू कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रितिक के साथ कुछ अन्य युवक भी थे, जिन्होंने पहले कुछ अन्य लड़कों के साथ लड़ाई भी की थी। वहां पर मारपीट करने के बाद जब लौट रहे थे तो रितिक ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिए। पुलिस रितिक के साथ जो लड़के थे और जिन लड़कों के साथ उसकी लड़ाई हुई थी, उन्हें भी तलाश रही है।

पंजाब में जितने भी अराजक तत्व चाहे वह छीनाझपटी करने वाला ही हों, सभी के पास हथियार पकड़े जा रहे हैं। किसी के पास पिस्तौल, किसी के पास रिवॉल्वर और कइयों के पास देसी कट्टे पकड़े जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि बॉर्डर स्टेट में इतना ज्यादा सुरक्षा अमला होने के बावजूद यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर पंजाब में हथियार कहां से आ रहे हैं।

इतने अपराधी हथियारों के साथ पकड़े जा रहे हैं, लेकिन पुलिस हथियार बेचने वालों तक पहुंचने में अभी तक नाकाम है। बड़ा सवाल यह भी है कि मेला देखकर लौट रहे युवक रितिक के पास भी पिस्तौल कहां से आई। छोटी उम्र के बच्चे पंजाबी गानों और फिल्मों में हथियार कल्चर को देखकर इस तरफ भाग रहे हैं औऱ गैंगस्टर बन रहे हैं।

Latest News