PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

रोहिणी कोर्ट में फिर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस,

Firing again in Rohini court police engaged in investigation

PTB Big News नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर से फायरिंग हुई है. रोहिणी कोर्ट परिसर के बाहर एक वकील पर गोली चलाई गई है. फिलहाल मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड ने ही यह फायरिंग की है. पुलिस फिलहाल फायरिंग की इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है. यहां गौर करने वाली बात है कि पिछले साल रोहिणी कोर्ट में ही शूटआउट की घटना हुई थी.

सूत्रों की मानें तो फायरिंग की घटना की जानकारी पीसीआर के जरिए पुलिस को लगी. आखिर गार्ड ने वकील पर फायरिंग क्यों की, उन लोगों के बीच आखिर क्या हुआ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मगर कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई.

एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि रोहिणी कोर्ट परिसर में दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच मारपीट हुई थी. सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नगालैंड पुलिस का एक जवान स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसके सर्विस हथियार से एक गोली चलाई गई. अधिकारी ने कहा कि गोली जमीन पर लगी और इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ. अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि गोली अचानक चली थी या जानबूझकर चलायी गई थी.