PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में AAP सरकार पूरा करने जा रही एक और वादा, जल्द ही महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपए,

aap government will fulfill another big promise women of punjab will soon get 1 thousand rupees

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP ) की सरकार जल्द ही महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने के वादे को पूरा करने जा रही है. इस बाबत सरकारी तंत्र ने काम करना शुरू कर दिया है. कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा है कि सरकार एक या दो माह में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए देने के वादे को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारा बजट आएगा हम इस वादे को प्राथमिकता देंगे.

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि सरकार अपने वादे के प्रति वचनबद्ध है और महिलाओं को एक हजार रुपए देने के लिए सरकार विकल्प तलाश कर रही है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले वादा किया था कि महिला सशक्तिकरण के लिए पंजाब में उनकी सरकार के सत्ता में आने पर 18 साल से अधिक आयु की हर महिला को एक-एक हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी.

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाले अभियान की शुरुआत के दौरान महिलाओं की रज‍िस्ट्रेशन कर उनको स्लिप भी प्रदान की थी. उनके इस ऐलान पर विपक्षी पार्टियों ने जमकर बवाल भी मचाया था कि महिलाओं को यह पैसा कहां से दिया जाएगा, जबकि खजाना खाली है. इस पर केजरीवाल ने वीडियो जारी कर कहा था कि महिलाओं को हजार रुपये देने से पंजाब का खजाना खाली नहीं हो सकता है.

उन्होंने कहा था कि अगर किसी बेटी की कॉलेज की पढ़ाई के लिए 1000 रुपये दे दिए गए, तो इससे पंजाब का खजाना खाली कैसे हो जाएगा. आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब चुनाव के दौरान कई ऐलान किए गए थे. इसमें महिलाओं को 1000 रुपये देने के अलावा मुफ्त इलाज, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर ‘पिंड क्लीनिक’, राज्य सरकार के अस्पतालों को शानदार बनाना जैसे वादे शामिल हैं. इसके अलावा 300 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान भी किया गया था.