PTB News

Latest news
पंजाब कांग्रेस का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक': राजा वड़िंग की 'कप्तानी' बरकरार, चन्नी संभालेंगे 'मोर्चा' ... जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में 'बेबी बॉय' की जगह 'बेबी गर्ल' होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्च... पंजाब सरकार ने पूरा किया चुनावों से पहले महिलाओं को दिया हुआ वादा, सीएम मान की सभा में मौजूद महिला क... जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज...

दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी पर NIA का बड़ा एक्शन, मुंबई में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,

nia big action on dawood ibrahim associates raids on more than 20 locations in mumbai

PTB Big न्यूज़ मुंबई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान स्थित गैंग्स्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों और कुछ हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ मुंबई में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है. नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरीवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार समेत अन्य इलाकों में स्थिति अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथियों के ठिकानों पर एनआईए ने यह कार्रवाई की है. कई हवाला ऑपरेटर और ड्रग पेडलर दाऊद से जुड़े थे और एनआईए ने इस संबंध में फरवरी में केस रजिस्टर किया था. उसी सिलसिले में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर, उस पर प्रतिबंधित लगा रखा है. संयुक्त राष्ट्र ने 2003 में 1993 मुंबई बम धमाकों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम को ग्लोबल आतंकी घोषित कर उसके सिर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था. एनआईए सूत्रों के मुताबिक जिस केस में यह छापेमार कार्रवाई हुई है, उसी मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री नवाब ​मलिक गिरफ्तार किए गए हैं. वह फिलहाल जेल में बंद हैं. आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी साल फरवरी में दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामलों की जांच एनआईए को सौंपी थी.

दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी पर भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी सर्कुलेट करने का आरोप है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी को लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का दोषी पाया है. एनआईए दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी के अलावा छोटा शकील, जावेद चिकना, टाइगर मेनन, इकबाल मिर्ची (मृत), दाऊद की बहन हसीना पारकर (मृत) से जुड़े मामलों की जांच भी करेगी.