PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सेल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत ... शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी,

गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

Youth attempts sacrilege at Golden Temple complex SGPC President takes cognizance

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल परिसर के गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में एक युवक ने बेअदबी का प्रयास किया। युवक ने बुधवार देर शाम पावन स्वरूप के सामने की तलवार निकाल ली। हालांकि सेवादारों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए 

.

.

साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने की मांग की है। धामी ने बताया कि सेवादारों की मुस्तैदी के कारण बेअदबी होने से बच गई। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताया और कहा कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। धामी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बेअदबी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकारों की नाकामी के कारण किसी भी 

.

.

दोषी को अब तक सजा नहीं मिल पाई है। धामी ने याद दिलाया कि कुछ वर्ष पहले सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में भी एक व्यक्ति ने जंगला फांदकर बेअदबी की कोशिश की थी, जिसकी साजिश का पर्दाफाश करने में सरकार विफल रही हैं। धामी के अनुसार, यह ताजा घटना शिरोमणि कमेटी के प्रबंधन को बदनाम करने और संगत की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश है।

.

यह भी पढ़ें : Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

.

एडवोकेट धामी ने कहा कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस घटना के साजिशकर्ताओं को सामने नहीं लाया जाता, तो यह स्पष्ट होगा कि सरकार सिख भावनाओं से जुड़े मामलों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों और संगत से भी अपील की कि ऐसे तत्वों को सफल होने से रोकने के लिए सभी को सतर्क रहकर अपनी सेवा निभानी चाहिए।

.

यह भी पढ़ें : पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान

.