PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 7 छात्राओं को जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में डिग्रियों और पदकों से सम्मानित कि... नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंब... जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

मुख्यमंत्री ने संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया,संजौली मैदान के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu inaugurated the multi-purpose sports stadium in Sanjauli Himachal Pradesh

PTB Political News हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के लिए खुला मैदान, ओपन हॉल, रसोईघर एवं हॉल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के तहत आयोजित हिमाचल प्रदेश की पहली ‘चिट्टा जागरूकता वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया तथा विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

.

.

मुख्यमंत्री ने राज्यभर से आई 13 टीमों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली और सभी प्रतिभागियों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने संजौली मैदान के विकास एवं सुधार के लिए एक करोड़ रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने तथा संजौली होली मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयासरत है और इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

.

उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ा दी है तथा शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला के निकट घटासनी में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी छात्र जीवन में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और वह खिलाड़ियों की समस्याओं और चुनौतियों को अच्छी तरह समझते हैं।

.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी बढ़ाई गई है। राज्य के भीतर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 400 रुपये तथा राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को प्रतिदिन 500 रुपये डाइट मनी दी जा रही है। इसके अलावा 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

.

विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि संजौली मैदान क्षेत्र के सबसे पुराने मैदानों में से एक है और एक बेहतर खेल मैदान विकसित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे से दूर रखना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिमला में अन्य खेल मैदानों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

.

.