PTB News

Latest news
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास कांगड़ा! व्यक्ति की गला रेतकर की अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से हत्या, आरोपी फरार नाकाब डालकर बनाया गया था मेरा Video, मुख्यमंत्री भगवंत मान पेश किए सबूत पंजाब-दिल्ली से लेकर बंगाल तक 16 राज्यों में CBI की बड़ी छापेमारी आग, धुआं और चीखों से दहला देश! मौत के जाल में कैसे बदल गई बहुमंजिला इमारत? 10 प्वाइंट्स में समझें पू... जम्मू-कश्मीर के VDC/VDG सदस्यों ने की कल्याणकारी नीति और मानदेय बढ़ाने की मांग

आग, धुआं और चीखों से दहला देश! मौत के जाल में कैसे बदल गई बहुमंजिला इमारत? 10 प्वाइंट्स में समझें पूरा हादसा

Lucknow Coaching Centre Fire case Students Jump From 1st Floor 15 Killed

PTB Sad न्यूज़ लखनऊ : देश की राजधानी लखनऊ में आज बीते दिनों दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘होटल फ्लॉरिस स्टे’ में हुए भीषण अग्निकांड जैसा ही एक बार फिर से मंजर देखने को उस समय मिला। जब अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जहां मृतक लोगों के परिवारों से दुःख प्रकट किया।

.

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50,000 रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा भी लिया। इसके साथ ही किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से भेंट की और चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

.

.

वहीं आपको आइए कुछ प्वाइंट्स में बताते हैं कि इस हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ…इसके लिए समझें हादसे के 10 वह प्वाइंट्स :–

अलीगंज क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग स्थित तीन मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर यह भीषण अग्निकांड हुआ।

आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इमारत के निचले हिस्से से शुरू हुई थी।

भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप, जबकि प्रथम और द्वितीय मंजिल पर कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर लाइब्रेरी और गेमिंग जोन संचालित थे।

.

आग नीचे से ऊपर की ओर फैलने लगी, जिससे संकरी सीढ़ियां धुएं और लपटों से भर गईं और छात्रों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

धुएं के कारण सांस लेना कठिन हो गया तो कई छात्रों ने पहली और दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाने की कोशिश की।

कुछ छात्रों ने धुएं से बचने के लिए खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लिया।

.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के VDC/VDG सदस्यों ने की कल्याणकारी नीति और मानदेय बढ़ाने की मांग

.

बंद कमरों और बाथरूम में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने के कारण धुआं भर गया, जिससे कई छात्रों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली के तारों और छज्जों की मदद से कई छात्रों को नीचे उतारा तथा कूदने वाले छात्रों को पकड़ने की कोशिश की।

भारी धुएं के चलते फायर ब्रिगेड ने पड़ोसी भवन की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया और एग्जॉस्ट फैन की मदद से धुआं बाहर निकाला।

.

यह भी पढ़ें : शिव सेना व निहंग सिंह हुए आमने सामने चेयरमैन की पायलट गाड़ी को घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी घायलों का इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है

और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा था कि मैंने लखनऊ में आग लगने की घटना वाली जगह का मुआयना किया और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर इस दुखद घटना में घायल लोगों और उनके परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना, साथ ही डॉक्टरों से घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली। कुशल डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का उचित इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।