PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस में तैनात ASI ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की हुई मौत, फैली सनसनी,

punjab kapurthala punjab police asi fires indiscriminately one person dead

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते गांव तलवंडी चौधरिया में घर बनाने को लेकर हुई मामूली तकरार के बाद पंजाब पुलिस के ASI हरदेव सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीकांड में पड़ोस में रहने वाला जसबीर सिंह नाम के व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह गांव कस्बा सुल्तानपुर लोधी से करीब दस किलोमीटर दूरी पर स्थित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही DSP सुल्तानपुर लोधी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरु कर दी गई है। अभी आरोपित ASI पुलिस की पहुंच से बाहर है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कारवाई चल रही है। यह घटना आज दोपहर के समय की बताई जा रही है।

गांव में मकान बनाने वाली पैड़ को लेकर पंजाब पुलिस के ASI और जान गंवाने वाले जसबीर सिंह के बीच मामूली तकरार हो गई। गली में मकान बनाने के लिए मिस्त्री की तरफ से पैड की गई थी जबकि ASI की तरफ से गली से गाड़ी निकालने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इस पर ASI ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग शुरु कर दी। इसी बीच एक गोली जसबीर सिंह के पेट में लग गई।

वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपित ASI हरदेव सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। वहीं DSP सुल्तानपुर लोधी राजीव कक्कड, एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोया और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी भी घटना वाली जगह पर पहुंच गए हैं। इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।