PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में कांग्रेस नेता पर लगा टॉयलेट चोरी करने का गंभीर इल्जाम, FIR हुई दर्ज,

congress leader Punjab inderpreet singh bunty mobile toilet case Moga

PTB Big Political न्यूज़ मोगा : पंजाब में कांग्रेस नेता इंद्रप्रीत सिंह बंटी पर मोबाइल टॉयलेट चोरी का केस दर्ज हुआ है। यह कांग्रेस नेता नगर कौंसिल धर्मकोट के प्रधान हैं। नगर निगम कमिश्नर ने इसकी शिकायत पुलिस को की। इसमें कहा गया कि यह मोबाइल टॉयलेट मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भेजे गए थे। उसके बाद इसे वापस नहीं भेजा गया। जांच में पता चला कि नगर कौंसिल प्रधान ने मोबाइल टॉयलेट अपने शेलर में रखवा दिया, जिसे बरामद कर लिया गया है।

मोगा निगम कमिश्नर के मुताबिक 29 दिसंबर 2021 को धर्मकोट शहर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। तब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। जिसके CM चरणजीत सिंह चन्नी थे। सीएम की रैली में निगम ने 2 मोबाइल टॉयलेट भेजे थे। रैली खत्म होने के बाद एक मोबाइल टॉयलेट तो मिल गया लेकिन दूसरा वापस नहीं भेजा गया।

मोबाइल टॉयलेट गुम होने के बारे में निगम ने एसडीएम को लेटर भेजा, जिसमें उन्हें इसे ढूंढकर वापस भेजने को कहा गया। जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग ने इसकी जांच की। उन्हें मोबाइल टॉयलेट नगर कौंसिल धर्मकोट के प्रधान इंद्रप्रीत बंटी के जालंधर बाईपास मोगा स्थित शैलर में यह बरामद हो गया। एसडीएम के आदेश के बाद टॉयलेट वापस भेज दिया गया। निगम के मुताबिक बंटी ने अवैध तरीके से सरकारी मोबाइल टॉयलेट को अपने निजी शैलर में रखा।

इस मामले में नगर कौंसिल प्रधान इंद्रप्रीत बंटी ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक बदलाखोरी की वजह से केस दर्ज किया गया है। रैली के बाद निगम ने एक ही टॉयलेट उठाया और दूसरा वहीं छोड़ दिया। उसे कोई चोरी न कर ले, इसलिए उन्होंने निगम अफसरों को सूचना देकर उसे शेलर के पास रखवा लिया। बाद में निगम वाले उसे ले गए।