PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हाथी पर चढ़ किया सिद्धू ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, कहा मुर्गी के बराबर हो गई दाल,

navjot singh sidhu protest against narendra modi govt over inflation patiala Punjab

PTB Big Political न्यूज़ पटियाला : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने गुरूवार को पटियाला में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथी पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा जताया। सिद्धू ने कहा कि महंगाई हाथी के बराबर बढ़ गई है, इसलिए वह इस पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सिद्धू ने कहा कि आज मुर्गी 130 रुपए किलो और दाल का रेट 120 रुपए किलो हो चुका है। इसके बावजूद केंद्र और राज्य की सरकार गरीब और दिहाड़ीदार के बारे में कुछ नहीं सोच रही। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि गरीब की दिहाड़ी 250 रुपए ही है। इतने रेट बढ़ते हैं तो दिहाड़ी की कीमत 100 रुपए भी नहीं रह जाती।

जिसका वेतन 10 हजार है, उसकी कीमत 3 हजार रह गई है। देश के सिर्फ 1% अमीरों को इसका असर नहीं लेकिन बाकियों का बजट अस्त-व्यस्त हो गया है। नवजोत सिद्धू ने कहा कि कंज्यूमर इंडैक्स का रेट 7.7% बढ़ गई है। जिसे लोग खरीदते हैं। थोक में यह 15% बढ़ गई है।

इसका मतलब ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने का सामान, कंस्ट्रक्शन एवं हाउसिंग और इमरजेंसी इलाज के दाम 50% बढ़ गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब में पेट्रोल का रेट 10 रुपए घटा दिया था। अगर माइनिंग और शराब से 30-40 हजार करोड़ रुपया आता तो पेट्रोल पर टैक्स की जरूरत नहीं थी। आप सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपया कर्ज उठा लिया है।