PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास में भारी संख्या में पहुंचे फैन,

punjabi singer sidhu moosewala bhog ceremony mansa punjab mansa

PTB न्यूज़ मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास शुरू हो गई है। मानसा की अनाज मंडी में बड़ी संख्या में मूसेवाला के फैन पहुंच रहे हैं। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा समेत दूसरे पड़ोसी राज्यों से भी फैन यहां पहुंचे हैं। इस मौके करीब एक लाख प्रशंसकों के मानसा पहुंचने की उम्मीद है। समागम को देखते हुए पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं परिवार ने अपील की है कि सभी पगड़ी पहनकर आएं। यही मूसेवाला को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पंजाबी सिंगर मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मौके मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपने दिल की बात भी प्रशंसकों से करेंगे। पंजाब पुलिस इस मामले में 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें फैन बनकर मूसेवाला की रेकी करने वाला हरियाणा के सिरसा स्थित कालां वाली का संदीप केकड़ा भी शामिल है।

केकड़ा के अलावा मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी खंडा चौक के नजदीक तलवंडी साबो बठिंडा, ढैपई जिला फरीदकोट का मनप्रीत भाऊ, अमृतसर का सराज मिंटू, प्रभदीप सिंह पब्बी निवासी तख्तमल कालांवाली हरियाणा, मोनू डागर निवासी रेवली जिला सोनीपत हरियाणा, पवन बिश्नोई निवासी फतेहाबाद हरियाणा, नसीब निवासी फतेहाबाद हरियाणा को अरेस्ट किया गया है।

पंजाब पुलिस ने खुद कबूला कि मूसेवाला हत्याकांड की साजिश जनवरी 2022 से ही रची जा रही थी। कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 2 साथी जनवरी में ही हरियाणा से पंजाब आ चुके थे। इसके बाद से वह मूसेवाला की रेकी कर रहे थे। मूसेवाला के घर तक की पूरी रेकी की गई, हालांकि तब मूसेवाला के पास AK47 वाले कमांडो देख वह लौट गए। इसके बाद 28 मई को मूसेवाला की सिक्योरिटी घटा दी गई, जिसके बाद गैंगस्टर्स फिर एक्टिव हो गए। मूसेवाला के बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी के कमांडोज के बगैर बाहर जाते ही पीछा कर उनकी हत्या कर दी गई।