PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

स्टूडेंट के साथ रेप केस मामला, पास्टर ने किया सरेंडर, दो साल से चल रहा था फरार,

gurdaspur-pastor-jashn-gill-accuse-raping-bca-student-today-surrenders-the-court

गर्भपात कराने पर हुई थी पीड़ित लड़की की मौत, पास्टर को शरण देने वाले दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार,

.

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक BCA स्टूडेंट से रेप का आरोपी पास्टर जश्न गिल ने बुधवार को स्थानीय कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SSP आदित्य ने डीएसपी अमोलक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छह सदस्यीय टीम का गठन किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पास्टर को शरण देने के आरोप में उसके भाई प्रेम मसीह को जम्मू से और

.

.

बहन मार्था को मोहाली से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अपने भाई-बहन की गिरफ्तारी से उत्पन्न दबाव के कारण, पास्टर जश्न गिल ने अंततः गुरदासपुर की कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया। 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पास्टर जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 व 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय

.

.

स्टूडेंट से रेप के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था। परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता ने 4 अप्रैल को चंडीगढ़ में एक प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप थे।

.