PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

जालंधर, चोरी की वारदात कर फरार हुए नेपाली नौकर दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

jalandhar-new-jawahar-nagar-robbery-case-solved-police

.

PTB न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के पॉश एरिया न्यू जवाहन नगर में रहते प्रतिष्ठित उद्योगपति कपिल मेहता के घर में चोरी करने वाले नेपाली नौकर दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि आरोपियों को सोलन के नजदीक पकड़ा गया है, जिन्हें जालंधर लाया जा रहा है। साथ ही सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि बीते दिनों जालंधर (Jalandhar) के न्यू जवाहर नगर (New Jawahar Nagar) में स्थित 131-C कोठी में नेपाली नौकर ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कोठी मालिक कपिल मेहता ने इस दौरान जम्मू गए हुए थे। बाकी उनका परिवार विदेश में है। कपिल मेहता ने पुलिस को बताया था कि वह जम्मू से वापस लौटे तो देखा की गेट खुला है, अंदर लाकर टूटा हुआ और नकदी, ज्वैलरी और कई कीमती सामान गायब हैं।

.

इसके साथ नेपाली नौकर का पूरा परिवार भी गायब था। कपिल मेहता ने जब CCTV फुटेज देखा तो वह दंग रह गए। नेपाली नौकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कपिल मेहता की कोठी में लाकर तोड़कर सारी नकदी और ज्वैलरी निकालकर दो बड़े सूटकेट में अन्य कीमती सामान पैक कर के चोरी कर अपने साथ ले गया। कपिल मेहता ने आगे बताया था कि नेपाली परिवार करीब 4 साल से उनके घर में नौकरी कर रहा था।

.

.

आज शाम वह जम्मू से लौटे तो नौकर नेपाली परिवार गायब था। नौकर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दो बड़े सूटकेस और एक पिट्ठू बैग में भरकर घर का सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। कपिल मेहता ने बताया था की नौकर इस दौरान 6000 डालर, 50 हजार रुपए की नगदी भी चोरी कर ले गया। उन्होंने बस स्टैंड पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार साल से नेपाली नौकर अपने परिवार के साथ उनके घर में नौकरी करता था।

.