PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान,

haryana-ambala-vireash-shandilya-national-president-of-anti-terrorist-front-india-comments-punjab-former-minister-manoranjank-kalia-residence-attack

देश के गृह मंत्री से की मनोरंजन कालिया की सुरक्षा को लेकर क्या की अपील,

PTB Big न्यूज़ अंबाला : अंबाला में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पंजाब के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के निवास पर ग्रेनेड हमले की निंदा की है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि पंजाब में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाए, क्योंकि पंजाब में लगातार ग्रेनेड हमले आतंक फैलाने की साजिशें हैं और हिन्दू सिख भाईचारे को खंडित करने की देशद्रोहियों की साजिश है। वीरेश शांडिल्य ने एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के

.

.

प्रधान गुरशरण सिंह बिट्टू और प्रभारी सुरेंदर पाल के साथ बैठक की। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि कभी थानों पर और कभी आम लोगों पर ग्रेनेड हमले पंजाब को फिर आतंकवाद की ओर ले जाने की साजिशें हैं लेकिन उनका संगठन एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया इन साजिशों को कामयाब नहीं होने देगा। वीरेश शांडिल्य ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि पंजाब के सभी भाजपा नेताओं सहित हिन्दू नेताओं को केंद्र अधीन सुरक्षा दी जाए

.

.

और मनोरंजन कालिया को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए। इसके साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स को पूरे राज्य में तैनात किया जाए। जिससे पंजाब का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास के बाहर ग्रेनेड हमले की एनआईए से जांच को लेकर भारत के गृह मंत्री अमित शाह से मांग करते हुए उन्हें पत्र भेजा और कहा कि वह देश के गृह मंत्री के नाम पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

.

.

उन्होंने कहा कि खालिस्तानी मुहिम पाकिस्तानी आतंकवादियों सहित आईएसआई से मिलकर व पंजाब के आतंकी संगठनों से मिलकर पंजाब की अमन और शांति को आग में झोंकना चाहते हैं लेकिन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया इसको लेकर खालिस्तान व देशद्रोही ताकतों के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ेगी। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब की जेलों में बंद तमाम आतंकवादियों को दिल्ली तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाए।

.

एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान से मांग की है कि पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ पंजाब पुलिस को फ्री हैंड दिए जाएं और पंजाब की सीमाओं पर स्थाई सीमेंटेड नाके लगाए जाएं और पंजाब राज्य से लगती सीमाओं पर चौकियां तैनात की जाएं। पंजाब की सीमाओं पर देश के गृह मंत्री अमित शाह पैरामिलिट्री फोर्स की चौकियां लगाने के आदेश दें ताकि पंजाब में आतंकवाद फैलाने की साजिश बेनकाब हो सके।