PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर, पादरी ने किया महिला से यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज होने के बाद भागा नेपाल, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप,

punjab-jalandhar-pastor-bajinder-singh-sexual-harassment-case-victim-claim-flees-to-nepal

PTB Big न्यूज़ जालंधर / कपूरथला : पंजाब के कपूरथला में जालंधर के तारपुर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह (42) पर महिला से यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज की गई FIR होने के बाद पीड़ित परिवार ने फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पादरी बजिंदर सिंह (प्रॉफि​​​​​​​ट) (Pastor Bajinder Singh) जांच से बचने के लिए नेपाल भाग गया है। हालांकि केस में बनाई गई SIT के प्रमुख SP रुपिंदर कौर ने मीडिया के कुछ बंधुओं को बताया कि

.

फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, मगर उस पर जांच की जा रही है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन (SIT) के समक्ष दोनों पक्षों को पेश होना था। लेकिन पीड़ित परिवार ने दावा किया कि केस में आरोपी बनाया गया पादरी बलजिंदर सिंह एक निजी आयोजन के बहाने नेपाल भाग गया है। आपको यह भी बता दें कि SIT SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी की देखरेख में बनाई गई है, जिसमें DSP दीपकरण सिंह और सिटी थाना SHO विक्रमजीत सिंह को शामिल किया गया था।

.

.

शिकायतकर्ता महिला ने थाना सिटी में दर्ज कराई थी। FIR में दावा किया गया था कि जालंधर के गांव ताजपुर में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम’ (The Church of Glory and Wisdom Tajpur Jalandhar Church) के प्रॉफिट बजिंदर सिंह ने जालंधर में उनके साथ गलत हरकतें कीं। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से चर्च जाने लगे थे।

.

इसी दौरान बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अनुचित संदेश भेजने शुरू कर दिए थे। महिला ने आरोप लगाया कि 2022 में पास्टर बजिंदर सिंह (Pastor Bajinder Singh) ने उसे चर्च में अकेले कैबिन में बैठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था। मोहाली जिला न्यायाधीश (एएसजे) हरसिमरनजीत सिंह ने सोमवार को जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह (Pastor Bajinder Singh) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

punjab-jalandhar-pastor-bajinder-singh-sexual-harassment-case-victim-claim-flees-to-nepal

ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह अदालत में पेश नहीं हुए। विशेष अदालत के न्यायाधीश छुट्टी पर थे, इसलिए ड्यूटी जज एएसजे हरसिमरनजीत सिंह ने मामले की सुनवाई की। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे आरोपी को बुलाया था। पादरी (Pastor Bajinder Singh) के वकील ने अदालत में उपस्थित होने में कुछ व्यक्तिगत कठिनाई का हवाला देते हुए छूट आवेदन पेश किया था। शिकायतकर्ता लड़की की ओर से पेश हुए वकील मोहित वर्मा ने आवेदन का विरोध किया।

.

.

दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने छूट आवेदन को खारिज कर दिया था। बता दें कि उक्त मामले बीते दिन ईसाई समाज ने हाईवे बंद कर दिया था। खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पादरी बजिंदर सिंह (Pastor Bajinder Singh) मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। यदि आरोप लगाए हैं तो कोई सबूत तो हो। उन्होंने आगे कहा कि महिला को दौरे पड़ते थे। दुष्ट आत्माओं की दिक्कत थी।

.

वह हमारे यहां इलाज के लिए आई थी। वह तो हमारी बेटी जैसी है और यहां भी वह बेटी की तरह ही रहती थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं जिस जगह पर पला बढ़ा, विजय उसी जगह का रहने वाला है। मुझे देखकर विजय जलता है। इसी के चलते मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं लोगों को परमेश्वर से जोड़ने का काम करता हूं। मेरे खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया, वह सरासर बे बेबुनियाद है।

Latest News