PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुबह-सुबह कार में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पंजाब पुलिस,

chandigarh crime dead body of a youth found car mohali Murder Case

PTB Crime न्यूज़ मोहाली : मोहाली के सेक्टर-67 में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक को गोली लगी है और नाक से खून निकल रहा है। मृतक के हाथ में पिस्टल भी है। यह आत्महत्या है या हत्या अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला सेक्टर-67 जलवायु विहार के पास का है। घटनास्थल से युवक का घर मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने गया था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा जब रात को उसकी मां ने फोन किया था तो उसने कहा कि आप सो जाइए, मैं सुबह आ जाऊंगा। सुबह जब उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी को छोड़ने जा रहा था तो उसने घर से 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी खड़ी देखी।

गाड़ी की एक साइड का शीशा टूटा था, जबकि अगली सीट पर युवक का शव पड़ा था। उसे गोली लगी है। मृतका के हाथ में पिस्टल है, हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक के पास कोई असलहा नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पहले बैंक में काम करता था। वहीं अब अपने पिता के साथ ही बिजनेस संभालता था।