PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

एचएमवी में स्थापना दिवस के अवसर पर पखवाड़ा उत्सव आनन्दोत्सव का शानदार आरम्भ,

foundation-fortnight-celebrations-begin-with-joy-and-generosity-aanandotsavhmv-joy-of-giving-in-collaboration-with-national-edutrust-of-india

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पखवाड़ा उत्सव आनन्दोत्सव का शानदार शुभारम्भ किया गया। यह आयोजन नैशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए जाने वाले इस उत्सव से पूरे संस्थान के परिसर में केयरिंग व करुणा की भावना का संचार हो गया। इस पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें दयालुता, सामाजिक जिम्मेदारी व संयुक्त भलाई की भावना का प्रसार होगा।

.

.

.

इस शुभ अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि स्थापना पखवाड़ा न केवल हमारे गरिमामई इतिहास को दर्शाता है बल्कि इससे सही मायने में समाज की उन्नति के प्रति हमारी सच्ची खुशी झलकती है। इस अवसर पर सीनियर फैकल्टी सदस्य डॉ. नवरूप, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. वीना अरोड़ा, डॉ. सलोनी शर्मा, डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा व सभी फैकल्टी इंचार्ज उपस्थित थे।

.

.

प्राचार्या डॉ. सरीन ने डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग श्री शिव रमन गौड़, लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद व सभी टीचिंग व नॉन-टीचिंग सदस्यों को स्थापना दिवस पखवाड़े की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस समारोह में एचएमवी के शिक्षा के प्रति समर्पण की गाथा भी प्रस्तुत की जाएगी।

.

.

.