PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मामा ने किया 22 साल की भांजी को कत्ल, PU की छात्रा थी भांजी, फैली सनसनी,

punjab chandigarh girl murder uncle attack niece two three time with knife

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-41 में सरकारी मकान में युवती की हत्या हुई है। यहां एक कलयुगी मामा ने भांजी को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक युवती की पहचान 22 साल की अंजली के तौर पर हुई है। अंजली पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपित मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मामा ने अंजली के गले और छाती पर चाकू से 2 से 3 वार किए हैं, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपित ने उस समय अंजली पर हमला किया जिस समय घर पर उसकी मां और भाई भी थे, लेकिन वह दूसरे कमरे में मौजूद थे।

अंजली पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपित भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे एरिया से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित मामा 3-4 दिन से अपनी बहन के सेक्टर-41 स्थित सरकारी आवास पर ही रह रहा था। अंजली के पिता की मौत हो चुकी है और परिवार में उसकी मां और भाई हैं।

परिवार सरकारी मकान में रहता है। अंजली के पिता एजी पंजाब आफिस में सरकारी कर्मचारी थे, बीते साल दिसंबर में उनकी मौत हुई है। आरोपित मामा पर पहले भी हत्या का केस चल रहा है। आरोपित पर अपनी हत्या करने का भी आरोप है। आरोपित ने 2007 में अपनी पत्नी की भी मार डाला था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने घर से चाकू भी बरामद किया है।

Latest News