PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

जालंधर में चल रहे कई अवैध निर्माणों को छोड़ कर, राजनीति की भेंट चढ़ा हेरिटेज इंपायर रेस्टोरेंट, इसके पीछे यह निकली बड़ी वजह,

political pressure behind heritage empire seal jalandhar notices vanished main gate Jalandhar Punjab PTB BIg News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर नगर निगम की हद के अंदर आप सरकार बनने के बावजूद कई ऐसे अवैध निर्माण हैं जो लगातार बड़े अधिकारीयों और राजनेताओं की शह पर धड़ले से चल रहे हैं, लेकिन उसके बावजदू निगम अधिकारीयों को ऐसे अवैध निर्माण दिखाई नहीं देते और बीते दिन यानि बुधवार को मास्टर तारा सिंह नगर स्थित रेस्टोरेंट हेरिटेज इंपायर को जबरन सील कर राजनीति की भेंट चढ़ा दिया गया /

यही नहीं इसके मेन गेट पर एक नोटिस भी चिपका दिया गया था, लेकिन वह नोटिस कुछ घंटों में ही गायब हो चुका है / नोटिस किसने फाड़ा है इसका कुछ भी पता नहीं चला है / बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट को सील करने के पीछे राजनीतिक दबाव था, जिस बिल्डिंग में लीज पर यह रेस्टोरेंट इस समय चलाया जा रहा था वह अकाली नेता का है, जिसने बीते विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का दामन धाम टिकट की दावेदारी ठोकी थी /

इसी दौरान जालंधर केंद्रीय विधानसभा हल्के से टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए इस नेता ने दोबारा से अकाली दल का दामन थाम लिया और आप को अलविदा कह दिया / बताया यह भी जा रहा है कि इसी राजनीति रंजिश के चलते यह करवाई निगम द्वारा की गई है / यही नहीं हैरानी की बात तो यह है कि जालंधर शहर में सैकड़ों ऐसे अनगिनत अवैध इमारतें हैं, जिनकी और निगम का बिलकुल ध्यान नहीं जा रहा, लेकिन सिर्फ इसे ही टारगेट करके सील किया गया /

बीते दिन रेस्टोरेंट को सील करने के दौरान निगम के ज्वाइंट कमिश्नर और MTP की मौजूदगी मुख्य रूप से मौजूद थे / यही नहीं इस दौरान बड़ी गिनती में भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया था ,जिन लोगों ने लीज पर बिल्डिंग लेकर रेस्टोरेंट खोला है वह सील खुलवाने के लिए बीते दिन से ही लगातार प्रयास कर रहे हैं, हालांकि अभी इस मामले में उनको सफलता नहीं मिली है /

हैरानी कि बात तो यह है कि सूत्रों का कहना है कि निगम के बड़े अधिकारी और कुछ राजनेता इस बिल्डिंग को खुलवाने के बदले अपनी-अपनी जेब गर्म करने की बात कर रहे हैं, सूत्रों का कहना है की इस बिल्डिंग अगर दोबारा से रेस्टोरेंट शुरू होता है तो उसका मालिक करोड़ों बटोरेगा और ऐसे में अगर बिल्डिंग की सील खुलवानी है तो उसके लिए उसे मौजूदा सरकार के बड़े सत्ताधारी नेताओं की जेबें गर्म करनी पड़ेंगी तभी उसका मसला हल हो सकता है / फ़िलहाल यह अभी साफ नहीं है की उक्त रेस्टोरेंट की सील खुलेगी तो खुलेगी कब?

Latest News