PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

Passport उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए मिलेगी अब यह सुविधा,

passport now this facility can be availed for police clearance certificate

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पासपोर्ट आवेदक अब पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (PCC) के लिये सभी ऑनलाइन डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय पासपोर्ट जारी करने के लिये शीर्ष मंत्रालय है। आवेदक को पासपोर्ट जारी करने के लिये पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र जरूरी होता है।

अक्सर, स्थानीय पुलिस, पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र जारी करने में समय लेती है जिससे पासपोर्ट जारी होने में देरी होती है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र की मांग में काफी वृद्धि होने के मुद्दे से निपटने के लिये मंत्रालय ने भारत में सभी ऑनलाइन डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र को पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (पीसीसी) के लिये आवेदन करने की सुविधा से जोड़ने का फैसला किया है।

यह 28 सितंबर से शुरू हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से न केवल विदेश में रोजगार चाहने वाले भारतीय नागरिकों को फायदा होगा बल्कि पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र की अन्य मांगों को भी पूरा किया जा सकेगा।

Latest News

Latest News