PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विजीलैंस ने 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में जालंधर में तैनात SHO और SI को किया गिरफ़्तार,

Vigilance arrests SHO and SI posted in Jalandhar for taking bribe of Rs 100000 Punjab Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी हिदायतों पर राज्य से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जारी मुहिम के दौरान थाना सदर नकोदर, जि़ला जालंधर के एसएचओ के रूप में तैनात रहे सब- इंस्पेक्टर बिसमन सिंह, सी.आई.ए. जालंधर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) रेशम सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह को 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सभी कर्मचारियों को हरजिन्दर कुमार निवासी गाँव रामपुर ठोडा, जि़ला रूपनगर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उक्त सब-इंस्पेक्टर बिसमन सिंह ने एसएचओ होते हुए उसके भाई को होशियारपुर से उसके ट्रक समेत गाड़ी में भुक्की की बरामदगी दिखाकर झूठे केस में गिरफ़्तार किया था।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि सम्बन्धित एसएचओ बिसमन सिंह ने उस समय पर एएसआई रेशम सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह के द्वारा उसके भाई और श्रीनगर से लादा हुआ उसका ट्रक छुड़ाने के लिए 11,00,000 रुपए पहले ही किस्तों में हासिल कर लिए हैं। उसने दोष लगाया कि मुलजिम सब-इंस्पेक्टर का बेशक पुलिस लाईन जालंधर में तबादला हो चुका है परन्तु वह अपने उपरोक्त दो मध्यस्थों के द्वारा इस पुलिस केस में उसकी मदद करने के लिए उससे और पैसों की माँग कर रहा है।

इस शिकायत के तथ्यों और प्राप्त सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उपरोक्त सब-इंस्पेक्टर बिसमन सिंह, ए.एस.आई रेशम सिंह और प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आई.पी.सी. की 120-बी के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना, उडन दस्ता-1, एस.ए.एस. नगर, पंजाब में मुकदमा दर्ज किया गया है और इस केस की आगे की जांच चल रही है।

Latest News