PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मान सरकार ने एक बार फिर से विधायकों कि उम्मीदों पर फेरा पानी, लिए 4 बड़े फैसले, 33 करोड़ रुपए किये जारी, यह 150 पद भरने की दी मंजूरी,

cm Bhagwant Mann can accept many important decisions discussion employment and convening winter session PTB Big News

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आज कैबिनेट मीटिंग में विधायकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया / इससे पहले आपको बता दें कि शिक्षा व्यवस्था और अन्य कई विभागों से संबधित मामलों पर आज कैबिनेट की मीटिंग हुई / इसमें मंत्रिमंडल ने पंजाब के स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा समेत 4 बड़े फैसले लिए हैं /

इस संबंध में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, मंत्री चीमा ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए तीन कैटेगिरी में फैसले लिए गए / उन्होंने बताया कि स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए भर्ती की जाएगी / इसके लिए 33 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है / इससे पंजाब के करीब 14 हजार लोगों को नौकरी मिल सकेगी /

चीमा ने बताया कि पंजाब में पहली बार सफाई सेवक और चौकीदार नियुक्त किए जाएंगे / इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट के स्तर पर ही नियुक्तियां की जाएंगी / अध्यापकों से केवल टीचिंग का काम लिया जाएगा / उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भर्ती बैक डोर एंट्री नहीं बल्कि पादर्शिता के साथ की जाएगी / कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के अंतर्गत स्क्रैप पॉलिसी लागू की जाएगी / इसके तहत नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन पर टैक्स में छूट दी जाएगी /

पुराने वाहनों के कारण प्रदेश में कई सड़क हादसे होते रहे हैं / इस कारण पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के बाद नई गाड़ी पर टैक्स छूट दी जाएगी / इससे लोग 8 से 15 साल तक योजना का लाभ ले सकेंगे / वहीं मंत्री चीमा ने बताया कि वेरका विभाग के अधीन बीते करीब 5 साल में ग्रुप-सी व डी के 500 से अधिक पद खाली हैं / आज कैबिनेट मीटंग में इन सभी रिक्त पदों को भरने को मंजूरी दी गई है / इन रिक्त पदों को मिल्क फैड डिपार्टमेंट द्वारा भरा जाएगा / इससे वेरका विभाग में पारदर्शिता आने समेत इसका दायरा बढ़ेगा और युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे /

पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में भी सेवादार के करीब 150 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी गई है / इसके अलावा चौकीदार के 23 पद भी भरे जाएंगे / मीटिंग में डायरेक्टर पब्लिक इंस्ट्रक्शन कॉलेजों के नाम बदल कर हायर एजुकेशन किए गए हैं / जिस बात का जीकर हम शुरू में कर रहे थे की विधायकों कि उम्मीदों पर मान सरकार ने एक बार फिर से पानी फेर दिया है वह यह कि ज्यादातर विधायक इन दिनों नए मंत्री मंडल के नामों कि घोषणओं को लेकर चिंतिंत हैं उनको उम्मीद थी की आज कैबिनेट कि मीटिंग में उनका भी नाम हो सकता है, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पानी फेर दिया है /

अब इसका फैसला कब होगा यह कोई नहीं जनता, दिल्ली से मिली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोहड़ी से पहले या फिर जनवरी के अंत: तक नए मंत्री कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा दिल्ली से मिलने वाले आदेश के बाद हो सकती है / हालाकिं इससे पहले बहुत से विधायक मंत्री बनने की होड़ में चंडीगढ़ तो कुछ दिल्ली के चक्कर लगा कर अपने अपने जेक जोड़ने की कोशिश में हैं ताकि उनका नाम नई कैबिनेट में घोषित हो सके /

Latest News