PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमेरिका जाने वाले यात्रियों ने किया अमृतसर Airport पर जमकर हंगामा, Video बनाकर किया Viral,

Passengers going to America created a ruckus at Amritsar Airport viral by making a video Big PTB News Breaking News

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। दरअसल, पिछले 24 घंटे से अमेरिका जाने वाले यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए है, जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।

वीडियो में यात्रियों का कहना है कि उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा और ना ही उन्हें फ्लाइट की सही जानकारी दी जा रही। भूखे-प्यासे वहीं खड़े है और ना ही सोने का कोई इंतजाम है। उनका कहना है कि 150 से अधिक यात्रियों ने विदेशी कंपनी नियोस के साथ अमेरिका के जॉर्जिया जाने के लिए फ्लाइट बुक की थी, जिसे लेकर यात्रियों का चेक-इन 4 जनवरी शाम 7 बजे करवाया गया।

इसके अनुसार फ्लाइट ने रात 4-5 जनवरी के बीच 12:50 पर टेकऑफ करना था लेकिन इसके बाद से अब तक फ्लाइट की कोई जानकारी ही नहीं है। उधर स्टाफ की तरफ से 4 जनवरी से ही 1 घंटे में फ्लाइट आ रही है का बहाना बना रहा है। वहीं यात्री लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।

Latest News