PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

High Court में खुली सीलबंद रिपोर्ट्स, पूर्व DGP दिनकर गुप्ता, चट्टोपध्याय, सुरेश अरोड़ा सहित बिक्रम सिंह मजीठिया को, जाने कारण,

Sealed reports open in High Court former DGP Dinkar Gupta Chattopadhyay Suresh Arora along with Bikram Singh Majithia Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आज हजारों करोड़ों रुपए के ड्रग रैकेट मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) द्वारा वर्ष 2017-18 के दौरान पेश की गई सीलबंद रिपोर्ट्स आज अदालत में खोली गई। अब इन रिपोर्ट्स की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई। हाईकोर्ट ने 4 में से 3 रिपोर्टों को ओपन किया है। आपको बता दें कि कोर्ट में अगली सुनवाई 4 मई को होगी।

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हुई थी। जगदीश भोला ने 6 हजार करोड़ रुपए के इस ड्रग मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिया था, जिसके बाद कई बयानों आदि के आधार पर मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में हाई कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दे दी, जिसे पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के साथ-साथ बिक्रम सिंह मजीठिया को भी नोटिस भेजकर पूछा है कि आप किस आधार पर अपनी जमानत रद्द नहीं करने की अपील कर रहे हैं? हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पूर्व डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के साथ-साथ चट्टोपध्याय और सुरेश अरोड़ा को भी नोटिस भेजा है। हाईकोर्ट ने तीनों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

इस दौरान पंजाब सरकार ने चट्टोपध्याय की रिपोर्ट ओपन करने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इस रिपोर्ट को ओपन करने से अभी इंकार कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि सरकार ने पहले भी सीलबंद रिपोर्टों को ओपन करने की मांग की थी।

Latest News