PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अरविंद मिश्रा व उसकी पत्नी को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर, कब्जा छोड़ने की एवज में मांगे थे 40 लाख रूपये,

Punjab jalandhar jalandhar bjp leader arvind mishra sapna mishra bail demanding 40 lakhs leaving possession varinder singh agi infra

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में पिछले दिनों बाठ पैलेस में मोहाली से आई विजिलेंस टीम द्वारा कर्नल के प्लैट से कब्जा छोड़ने की एवज में 40 लाख रुपए मांगने वाले भाजपा नेता अरविंद मिश्रा को काबू किया गया था। पिस्तौल के दम पर लोगों को धमकाने के भी अरविंद मिश्रा पर आरोप लगे हैं। विजिलेंस ने ठगी करने करने वाले अरविंद मिश्रा की पत्नी को भी इस मामले में नामजद किया था।

विजिलेंस अरविंद मिश्रा की पत्नी की गिरफ्तार कर पाती वह उससे पहले ही फरार हो गई। इसके बाद अरविंद मिश्रा की पत्नी सपना मिश्रा ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में लगा दी। सपना मिश्रा की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी।

अरविंद मिश्रा और उसकी पत्नी सपना के खिलाफ मामला एजीआई इंफ्रा के डायरेक्टर वरिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया था। उनका आरोप था कि उनकी कंपनी के खिलाफ अखबारों में खबरें छपवा कर सोशल मीडिया पर वायरल की थी और रिवॉल्वर लहराकर दस लाख मांगे थे। केस में मिश्रा की पत्नी सपना फरार है।

रिटायर्ड कर्नल की 71 साल की पत्नी कविता घई ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्होंने फ्लैट फाइनेंसर हरमीत बावा को किराए पर दिया था। मगर भाजपा नेता अरविंद मिश्रा ने फ्लैट के पते पर अपना आधार कार्ड बनवा लिया था। घई ने आरोप लगाया था कि मिश्रा फ्लैट खाली करने के एवज में 40 लाख रुपए मांग रहा था।

हैरानी की बात तो यह है कि कई दिन बीते जाने के बावजूद भी जालंधर पुलिस अरविंद मिश्रा की फरार पत्नी को ना तो अभी तक पकड़ पाई है और अरविंद मिश्रा को प्रोडक्शन वारंट पर 40 लाख ठगी के मामले में पूछताछ के लिए जालंधर लेकर आने में कामयाब कामयाब तो हो पाई है। अब देखना यह होगा की अरविंद मिश्रा और उसकी पत्नी की मुश्किलें आगे जाकर बढ़ती हैं या फिर उनको जमानत मिल जाती है।

Latest News