PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को बनाया उम्मीदवार,

BJP made Sardar Inder Iqbal Singh Atwal its candidate for Jalandhar Lok Sabha by election PTB News Political

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब में होने जा रहे जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल पर दांव खेला है।

तथा उन्हें जालंधर में होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इंद्र इकबाल सिंह अटवाल पिछले दिनों अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पूर्व विधायक इंद्र इकबाल अटवाल, चरणजीत सिंह अटवाल के पुत्र हैं। चरणजीत सिंह 2004 से 2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।

इसके अलावा ओडिशा के झारसुगुडा में होने जा रहे उपचुनाव में भी भाजपा ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है, भाजपा ने टांकाधर त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि जालंधर उपचुनाव को लेकर फिलहाल सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणाएं कर दी है तथा अब आने वाले समय में ही पता चलेगा कि कौन सी पार्टी का उम्मीदवार बाजी मारता है।

Latest News