PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल व धूमल जी के मधुर संबंधों का लाभ हिमाचल-पंजाब दोनों को ही मिला: अनुराग ठाकुर

Both Himachal Punjab got the benefit of the sweet relations of late Prakash Singh Badal and Prem kumar Dhumal ji Anurag Thakur

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल व आईपीएल चेयरमैन श्री अरुण सिंह धूमल ने बठिंडा के बादल गाँव में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह बादल जी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह बादल जी का जाना एक युग का अंत है। पंजाब व पंजाबियत के लिए वो आजीवन डटे रहे व उन्होंने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया। बादल साहब राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष रहे जिन्होंने दलगत राजनीति से उपर उठ कर समाज की भलाई व लोगों के कल्याण के लिए काम किया । बादल साहब व धूमल जी के बीच राजनैतिक के साथ-साथ पारिवारिक संबंध भी रहे जिसका हिमाचल को भरपूर लाभ मिला। एक बड़े भाई के तौर पर बादल साहब ने धूमल जी को अपना पूरा स्नेह दिया और ऐसे कई छोटे बड़े निर्णय लिए जो हिमाचल के विकास में बहुत काम आए। आज भले ही बादल साहब हमारे बीच नहीं हैं मगर उनके आदर्श उनके उसूल सदैव हम सब का मार्गदर्शन करते रहेंगे”

Both Himachal Punjab got the benefit of the sweet relations of late Prakash Singh Badal and Prem kumar Dhumal ji Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने कहा, “आदरणीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब बादल साहब को श्रद्धांजलि देने यहाँ आये तो वो भी काफ़ी भावुक हो गये थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए जो लेख लिखा है उसमे अपनी यादों को अपने अनुभवों को भी संझा करने का काम किया है। प्रकाश सिंह बादल जी का योगदान ना केवल पंजाब के राजनीति में, पंजाब के विकास के लिए, बल्कि देश के प्रति बहुत बड़ा योगदान है। इस पूरे क्षेत्र में जो भाईचारे को बढ़ावा देने का काम और विकास का काम किया है, वो एक पीढ़ी नहीं कई पीढ़ियो तक याद रहेगा और

बादल साहब ने सारी उम्र देश के लिए समर्पित की है, पंजाब के लिए समर्पित की है, और लोगो के लिये समर्पित रहे। आज बादल गाँव में लोगों को ताँता लगा है, श्री सुखबीर जी के साथ श्रीमती हरसिमरत कौर जी के साथ लोग मिलकर अपना दुःख साझा कर रहे हैं क्योंकि उन सब का कोई ना कोई रिश्ता उनसे जुड़ा हुआ है, कोई ना कोई अनुभव ऐसा है की जहां पे उनको लगा की प्रकाश सिंह बादल उनके लिए क्षेत्र के लिए बहुत कुछ किया है”

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल व आईपीएल चेयरमैन श्री अरुण सिंह धूमल के साथ-साथ हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा फतेहगढ़ साहिब उपाध्यक्ष श्री सोम कालरा, जिला सचिव श्री आशुतोष तिवारी व भारतीय जनता पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों ने भटिंडा के बादल पिंड गाँव में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह बादल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Latest News