PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

के.एम. वी. में मनाया गया एंटी रैगिंग वीक,

kmv-celebrates-anti-ragging-week-with-full-zeal-and-enthusiasm

हफ्ता भर चली विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए रैगिंग के खिलाफ फ्लाई जागरूकता,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर एंटी रैगिंग सैल द्वारा यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के संयुक्त प्रयास में एंटी रैगिंग वीक मनाया गया. इस दौरान हफ्ता भर विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, लोगो डिज़ाइनिंग, निबंध लेखन, डिबेट, रैली आदि का आयोजन करवाया गया जिनमें छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया.

अपनी सृजनात्मकता का बाखूबी प्रदर्शन करते हुए छात्राओं ने रैगिंग के खिलाफ एकसुर होकर जागरूकता फैलाई. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि मौजूदा समय में रैगिंग जैसी प्रथाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करने एवं इनके खंडन के लिए बने हुए कानून के महत्व को समझाना बेहद ज़रूरी है.

रैगिंग ना केवल किसी विद्यार्थी को उसके जीवन लक्ष्य की ओर बढ़ने से रोकती है वहीं साथ ही संस्था के लिए भी दीमक के जैसे काम करती है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कन्या महा विद्यालय एंटी रैगिंग संस्था होने के नाते नई छात्राओं को एक ऐसा सकारात्मक माहौल प्रदान करता है जिस में रहते हुए वह अच्छी शिक्षा हासिल कर सफलता की नई बुलंदियों को छू सकती है.

इन गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए उन्होंने डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा नोडल अफसर डॉ. सिमरजीत कौर के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की.

Latest News