PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर सहित पंजाब के इन शातिर Travel एजेंटों पर लगे कबूतरबाजी के इल्जाम, अब CBI खोलेंगे इनके कच्चे चिट्ठे,

punjab-jalandhar-cbi-will-investigate-jalandhar-human-trafficking-case-fir-registered-travel-agent-immigration-agent-mexico-to-usa-donkey-route

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में लगातार मानव तस्करी को बढ़ावा देने वाले शातिर ट्रैवेल एजेंट जोकि लोगों को डोंकी के रास्ते अमेरिका भेजने का काम करते हैं के कच्चे चिट्ठे को CBI जल्द ही खोलकर बड़ा खुलासा करेगी। दरअसल खन्ना के 13 साल पुराने केस की फाइल सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने खोल ली है। CBI Dellhi (SC-1) ने आरोपी पाए गए जालंधर के लांबड़ा के गांव चिट्टी के रहे वाले प्रदीप कुमार और अवतार सिंह उर्फ बब्बू निवासी चमकौर साहिब,

.

रोपड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 363-364 (अपहरण), 420 (फ्रॉड) और 120-बी (केस में और नाम भी जोड़े जा सकें) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2013 में खन्ना के थाना माछिवाड़ा की पुलिस ने करीब 3 साल की जांच के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद पीड़ित जसवंत सिंह निवासी चमकौर साहिब द्वारा मामले में उच्च स्तरीय जांच किए जाने को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में इसी साल जुलाई माह में एक अर्जी फाइल की थी।

.

इसकी जांच प्राथमिक तौर पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को भेजी और जल्द कार्रवाई के आदेश दिए। सीबीआई जांच में मानव तस्करी का स्कैंडल ब्रेक हुआ। इसके बाद सीबीआई ने मामले में केस दर्ज कर लिया। केस में मुख्य भूमिका जालंधर के रहने वाला प्रदीप और अवतार ने निभाई। खन्ना पुलिस को दर्ज करवाए गए बयानों में रोपड़ के रहने वाले जसवंत सिंह ने कहा- उनका बेटा विदेश अमेरिका जाने का चाहता था।

.

punjab-jalandhar-cbi-will-investigate-jalandhar-human-trafficking-case-fir-registered-travel-agent-immigration-agent-mexico-to-usa-donkey-route

.

इसके चलते अपने किसी जानकार के जरिए लांबड़ा के गांव चिट्टी के रहे वाले प्रदीप कुमार और अवतार सिंह उर्फ बब्बू निवासी चमकौर साहिब, रोपड़ के संपर्क में आए थे। आरोपियों ने पैसे ले लिए, बाद में बेटे वरिंदर सिंह को USA भेजने के नाम पर अपहरण कर उसे दोहा कतर में भेज कर फंसा दिया। जब इस बारे में पीड़ित को पता चला तो उसने अपने बेटे की हत्या होने का शक जताया था। पुलिस ने जांच के बाद केस को डिस्पोज ऑफ कर दिया था, जिसके चलते पीड़ित ने दोबारा मामले में हाईकोर्ट का रुख किया था।

.

हाईकोर्ट ने सख्त एक्शन लेते हुए मामले की CBI जांच शुरू करवा दी है। आपको यह भी बता दें कि CBI ने फिलहाल प्राथमिक तौर पर जांच के बाद दो लोगों को मुख्य आरोपी पाया है। फिलहाल अब CBI मामले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल पर जांच कर रही है। केस में फिलहाल जालंधर, अमृतसर, कपूरथला सहित पंचकुला के भी कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। जल्द एजेंसी जांच के बाद उन्हें भी केस में नामजद करेगी।

.

CBI व मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर पंजाब का रहने वाला एक सक्श यानि प्रदीप कुमार जोकि चिट्टी गांव जिला जालंधर का रहने वाला है और वह कई सालों से India To USA यानि डोंकी रूट से कई लोगों को विदेश भेजकर करोड़ों रूपये कमा चूका है और इन दिनों जालंधर बस स्टेंड के पास के पास स्थित एक बिल्डिंग में अपना ट्रैवेल एजेंसी का ऑफिस भी चला रहा है जोकि उसके खुद के नाम पर नहीं है, बल्कि किसी अन्य सक्श के नाम पर है। फ़िलहाल इस खबर के बाद उक्त ट्रैवेल एजेंट अपने बचाव के लिए इधर उधर हाथ पैर मारने में लगा हुआ है और CBI का पहला निशाना भी यही सक्श पहले नंबर पर बना हुआ है।

.

Latest News