PTB News

Latest news
बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए

के. एम. वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा पेरेंट्स टीचर मीट का आयोजन,

kmv-collegiate-sr-sec-school-organises-parent-teacher-meeting

के. एम.वी द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जाते प्रयत्नों की पेरेंट्स ने की सराहना,

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर द्वारा समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिनसे छात्राओं की शिक्षा प्राप्ति के प्रवाह को उच्च स्तरीय बनाने के साथ-साथ निर्विघ्न चलाया जा सके. इस ही श्रंखला में कॉलेजिएट स्कूल द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की कक्षाओं के लिए पेरेंट्स टीचर मीट का आयोजन करवाया गया.

.

.

.

इस मीट में छात्राओं सहित उनके माता-पिता ने पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लेते हुए अपनी बेटियों की शिक्षा एवं परीक्षाओं में कारगुज़ारी को जाना. इसके साथ ही समूह पेरेंट्स के द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए के.एम.वी. द्वारा किए जाते प्रयासों की सराहना की. इसके अलावा इस मीट के दौरान छात्राओं के माता-पिता द्वारा शिक्षा एवं परीक्षाओं से संबंधित सांझा की गई शंकाओं का भी अध्यापकों द्वारा सरल ढंग से जवाब दिया गया.

.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफल आयोजन के लिए श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज तथा के. एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल तथा सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और साथ ही कहा कि ऐसी इंटरेक्शनज़ छात्राओं के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक साबित होगी.

.

.

.