PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर, 4 बहनों के इकलौते भाई की 2 भाइयों ने की चाकू मारकर हत्या,

punjab jalandhar Crime news 25 year old youth murder case near phillaur

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर के कस्बा फिल्लौर के गांव भारसिंहपुरा​​​​​ में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव भंडेरा के मानव (25) के तौर पर हुई है। वह चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चार साल दुबई में काम करने के बाद 8 महीने पहले ही गांव आया था। जिस भारसिंहपुरा में ये मर्डर हुआ है, ये आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का गांव है। हत्या का आरोप 2 भाइयों पर है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार गांव भंडेरा निवासी मानव अपने दोस्त अमित के साथ सोमवार को देर शाम अपने घर से कहीं घूमने जाने के लिए निकला था। अमित और मानव दुबई में भी एक साथ ही काम करते थे। इसके चलते दोनों में काफी गहरी मित्रता थी। दोनों गांव भारसिंहपुरा में अपने दोस्त हरदीप कुमार से मिलने पहुंच गए। वे हरदीप सिंह को साथ लेकर तीनों एक ही बाइक से गांव से बाहर जाने के लिए निकल गए।

.

अमित ने पुलिस को बताया कि गांव भारसिंहपुरा के जसबीर और पवन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। मानव और अमित के दोस्त हरदीप सिंह की दोनों आरोपी भाइयों के साथ बहस हुई। इतने में दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया। जब चाकू मारा तो मानव अपने दोस्त हरदीप को बचाने के लिए आगे आया। चाकू मानव को लग गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

.

.

अमित के मुताबिक दोनों भाइयों का हरदीप के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। इसी दुश्मनी के चलते सोमवार को हमला किया गया। मृतक मानव के परिवार ने पुलिस को बताया कि मानव को पहले भी फोन पर धमकियां मिल रही थी। परिवार ने पुलिस से उक्त नंबर ट्रेस करने का भी आग्रह किया गया है।

.

प्राथमिक जांच में पता चला है कि मानव चार बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब 4 साल तक दुबई में काम करने के बाद वह आठ महीने पहले ही घर लौटा था। मानव की कमाई से ही सारा घर चलता था। मगर आरोपियों द्वारा मानव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मानव के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

.

Latest News