PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राकेश टिकैत ने किया इस दिन भारत बंद का बड़ा एलान, किसानों से भी की खास अपील,

bharat-bandh-on-16th-february-rakesh-tikait-made-a-big-announcement-appeal-to-the-farmers-bharat-bandh

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आगामी 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों और दुकानदारों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि MSP, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन के मुद्दे उठाए जाएंगे। समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ राकेश टिकैत ने कहा कि – 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ और भी बहुत सारे संगठन हैं।

.

.

किसान 16 फरवरी को खेत में काम न करें. दुकानों को भी बंद रखने का अनुरोध है। इसमें MSP, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन आदि मुद्दे उठाए जाएंगे। भाकियू नेता ने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद है। उसमें बहुत से यूनियन शामिल हैं। उस दिन किसान भी अपने खेत में न जाएं, एक दिन काम न करें। पहले भी अमावस्या जब होती थी तो हम एक दिन काम नहीं करते थे। 16 फरवरी किसान के लिए अमावस्या ही है। एग्रीकल्चर हड़ताल देश में रखें तो इससे एक बड़ा मैसेज जाएगा।

.

.

टिकैत ने दुकानदारों से अपील की है कि वह दुकान न खोलें, एक दिन किसान और मजदूर के नाम, इसमें बेरोजगारी, पेंशन, सरीखे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी दुकानदारों और किसानों से अपील है कि 16 फरवरी को खरीददारी न करें। मुद्दों के बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, पेंशन, अग्निवीर,बेरोजगारी का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स से भी कहा है कि एक दिन के लिए बंद रखें अन्य संगठन भी इसमें शामिल होंगे।

.

.

.