PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Lok Sabha Election Exit Poll 2024 में इस सरकार को फिर मिल रह है प्रचंड बहुमत,

election-lok-sabha-exit-poll-results-lok-sabha-election-2024

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आज सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके लिए किस पोल में क्या अनुमान लगाए गए? विस्तार से जानिए…

.

.

अगर देश के सबसे मीडिया समूह यानि एबीपी के सी वोटर के एग्जिट पोल की बात करें तो मध्य प्रदेश में एनडीए 26-28, इंडी गठबंधन 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं। वहीं देश के सबसे प्रसिद्ध मीडिया समूह रिपब्लिक पीएमएआरक्यूवाई के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए -29, इंडी- 17 सीटें जीत सकती है। वहीं रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन को 13-19 सीटें मिल सकती हैं। अगर टाइम्स नाउ की बात करें तो भाजपा राजस्थान में 18 सीटें जीत सकती है।

.

.

वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर जीत सकती है। इंडिया टीवी के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस सिर्फ 0-1 सीटों पर जीत सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ सकता है। न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार,

election-lok-sabha-exit-poll-results-lok-sabha-election-2024

यूपी में एनडीए को 69-74 सीटें, इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बिहार में भाजपा को 13-15 सीटें, जेडीयू 9-11, लोजपा 5, राजद 6-7, कांग्रेस 1-2, अन्य 0-2 सीटें जीत सकते हैं। बिहार में इंडी गठबंधन 7-10, एनडीए 29-33 सीटें जीत सकता है। न्यूज़ 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। उत्तराखंड में सभी पांचों सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। गुजरात में भी 26 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। 

.

.

टीवी9 के अनुसार, तमिलनाडु में भाजपा-2, डीएमके-21 और अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कर्नाटक में एनडीए-20, कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी वोटर ने आंध्र प्रदेश के लिए एनडीए को 21-25, वाईएसआरसीपी को 4, कांग्रेस- 0, अन्य को भी जीरो सीटें मिलने का अनुमान जताया है। रिपब्लिक टीवी मैट्रिज और पीमारक्यू के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें दी हैं। अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती हैं।

.

.