PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

मोदी के शपथ लेते ही शेयर मार्किट में लोटी बहार, निवेशकों के चेहरे खिले,

business-sensex-nifty-share-market-today-10-may-2024

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज, सोमवार 10 जून को सेंसेक्स 386 अंक चढ़कर 77,079 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 121 अंकों की तेजी है, यह भी 23,411 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। हालांकि, अब बाजार में मामूली गिरावट है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट है।

.

.

पावरग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 3.30% चढ़ा है। वहीं एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक, नेस्ले और एसबीआई के शेयरों में 1% से ज्यादा कि तेजी है। टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस के शेयरों में गिरावट है। क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का शेयर का आज NSE और BSE स्टॉक एक्सचेंज पर 21.3% ऊपर 165 रुपए लिस्ट हुआ। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड Rs.129-Rs.136 प्रति शेयर तय किया था।

.

.

इसका इश्यू प्राइस 136 रुपए था। क्रोनॉक्स एक स्पेशलिटी केमिकल मैन्युफैक्चर है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद केंद्र सरकार को लेकर अब ज्यादा स्पष्टता आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाई है। इसलिए, सेंसेक्स 77,079 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। 12 जून को मई की महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं।

.

.

अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि रिटेल महंगाई अप्रैल के 4.83% से घटकर 4.80% पर आ जाएगी। महंगाई का कंट्रोल में रहना शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। रिलायंस, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर बाजार को चढ़ाने में टॉप कॉन्ट्रीब्यूटर्स हैं। इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा बाजार को नीचे खींच रहे हैं।

.

.

Latest News