PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर : खालिस्तानी आतंकी लांडा हरेके के तीन साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ​​​​​​​पुलिस ने किया UAPA के तहत केस दर्ज,

punjab-jalandhar-police-arrested-three-henchmen-khalistani-terrorist-landa

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर कमिश्ररेट पुलिस ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरेके के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लांडा का जबरन वसूली नेटवर्क, पाकिस्तान से आने वाले हथियार, ड्रग्स और अन्य क्राइम की देखरेख करते थे। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जालंधर से ही गिरफ्तार किया है।

.

.

जल्द तीनों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि कनाडा में छिपे आतंकवादी लखबीर लांडा के साथ तीनों के लिंक पाए गए हैं। तीनों आरोपी संगठित अपराध और जबरन वसूली का बड़ा नेटवर्क चला रहे थे। सभी तथ्यों की जांच के बाद जालंधर पुलिस ने ट्रैप लगाया हुआ था।

.

punjab-jalandhar-police-arrested-three-henchmen-khalistani-terrorist-landa

.

जिसके बाद तीनों आरोपियों को एका एक कर गिरफ्तार किया गया। डीजीपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को विदेशी हैंडलर्स ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा था। आरोपी पाकिस्तान से कई बार नशे और हथियारों की खेप भी मंगवा चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए 

.

.

गए आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी करीब 35 से ज्यादा मामले नशा तस्कर, हथियार तस्कर, जबरन वसूली और अन्य जघन्य मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने कहा- आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी लांडा से कैसे बात करते थे और पाकिस्तान में किस हथियार व नशा तस्कर के साथ लिंक में थे।

.