PTB Sad न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते जिला फिरोजपुर में 18 वर्षीय लड़की के साथ मुंह बोले मामा ने रेप जैसा घिनोना काम कर रिश्तों में दरार डालने का काम किया है। पीड़ित लड़की का जीरा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर पास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
..
वहीं मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के सदर जीरा पुलिस को पीड़ित लड़की ने दिए बयानों में बताया कि दूर के रिश्ते में लखविंदर सिंह उसका मामा लगता है, जोकि पास्टर भी है। आरोपी के साथ वह बंदगी (ईश्वर की वंदना) करने के लिए साथ में काफी समय से जाती रही है। 15 जुलाई को मामा लखविंदर सिंह बंदगी के लिए उसे घर से ले गया।
. .इसके बाद मामा उसे हिमाचल प्रदेश के किसी होटल में लेकर गया। जहां पर मामा ने उसके साथ रेप किया। तबीयत खराब होने के बाद वह जीरा लौट आई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जीरा सदर थाने की महिला ASI परमजीत कौर ने कहा कि युवती के बयान के आधार पर लखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल आरोपी पास्टर की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी पास्टर की तलाश कर रही है।
. .आपको यह भी बता दें कि पास्टर वह व्यक्ति होता है जिसके पास धार्मिक सेवाओं का नेतृत्व करने का अधिकार होता है। पास्टर चर्च सेवाओं का नेतृत्व करते हैं और दूसरों को पूजा करने में मदद करते हैं। पास्टर एक धार्मिक उपाधि है जिसका उपयोग ज्यादातर ईसाई चर्चों में किया जाता है। फ़िलहाल इस घटना के बाद फिरोजपुर जिले के लोगों में ese पास्टरों के खिलाफ सख्त करवाई की बात कही जा रही है।
.








































